हीरानगर। पराशर बिरादरी की 38वीं वार्षिक मेल ओढ़ गांव में स्थित माता सत्यावती और बाबा बंक नाथ (योगी बाबा) के देवस्थल पर आठ नवंबर को मनाई जाएगी। मेल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बिरादरी के परिवारों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मेल में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली से श्रद्धालु शामिल होंगे।
मेल माता सत्यवती जी की पूजा तथा हवन से नौ बजे शुरू होगी। दोपहर दो बजे सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। पाराशर बिरादरी की मेल हर साल भाई दूज के बाद पहले सोमवार को मनाई जाती है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए स्टॉल भी लगाए जाते हैं।