फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने लाहन, अवैध शराब की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से गठित टीम ने जिला के चार अलग-अलग गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 20 लीटर तैयार देसी शराब केेेेे साथ 950 किलोग्राम लाहन बरामद की। अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए रखी लाहन को टीम ने जब्त की। बाद में देसी शराब के साथ लाहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने चक दराब खां, निहालपुर जखबड़ और डांबरा में औचक दबिश देकर उक्त गांवों में भी अवैध शराब बनाने के लिए रखी गई 950 किलोग्राम लाहन के साथ 20 लीटर तैयार देसी शराब को जब्त किया। उक्त सामग्री को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है। विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिस कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें