फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेसियों द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पार्टी नेता पंकज डोगरा आयोजित पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व एमएलसी ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने निजी स्वार्थ को त्याग प्राद्योगिकी की उपयोगिता का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों के निचले स्तर पर करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए जो कुछ भी किया वह अपने आप में नजीर है। पूर्व एमएलसी ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से जम्मू कश्मीर का दर्जा घट गया है। लिहाजा उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करती है।
विज्ञापन

पार्टी नेता अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं पूर्व प्रधानमंत्री के प्रगतिवादी सोच का वर्णन करते हुए कहा कि आज पूरे देश में कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें