फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 17 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर काम करते वक्त एक मजदूर का पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इमारत के मालिक के भाई ने शव को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर प्रेमचंद निवासी पटयाड़ी शहर के वार्ड पंद्रह में तीसरी मंजिल के निर्माण कार्य के लिए बतौर मजदूर काम कर रहा था। रविवार की सुबह काम करते वक्त उसका पांव अचानक फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे कालेज मार्ग पर बने फुटपाथ पर जा गिरा।

सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इमारत के मालिक रमेश चंद के भाई रछपाल ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया ही घोषित किया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने भी इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें