फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा में ट्रांसपोर्टर के परिवार से ठगी

Mon, 17 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
ठगी - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
चेक बाउंस होने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर के माता-पिता और भाई को शातिर ने ठग लिया। मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और जेवरात उतार लिए। दो मोबाइल भी ठगे।

एक युवक रविवार सुबह करीब 11 बजे गढ़ क्षेत्र के बदरखा गांव पहुंचा। उसने ट्रांसपोर्टर हाजी मुल्ला आरिफ के पिता चौधरी मोहम्मद उमर को उनका एक चेक बाउंस होने का झांसा देकर भयभीत कर दिया।
विज्ञापन


युवक उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर अठसैनी गांव ले गया और बैंक शाखा से थोड़ी दूरी पर उतारने के बाद शाखा प्रबंधक से बात करने के लिए उनका मोबाइल ले लिया। इसके बाद वह फिर गांव में पहुंच गया और बाउंस चेक ठीक कराने के लिए उमर की पत्नी शकीला बेगम को बाइक पर बैठाकर चल दिया।

रास्ते में शकीला का छोटा बेटा खालिद मिल गया। उसने पूछताछ की तो आरोपी ने बैंक स्टाफ से बात करने के लिए उसका मोबाइल भी ले लिया और आगे बढ़ गया। रास्ते में युवक ने शकीला बेगम को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कुंडल, लौंग, पाजेब और 700 रुपये झपट लिए।

शकीला को हाइवे किनारे गढ़ में बिजलीघर के पास छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद भी जब माता-पिता नहीं लौटे तो बेटों ने तलाश शुरू कर दी। पिता तो अठसैनी में बैंक शाखा के पास मिले।
विज्ञापन


मां बिजलीघर के पास बेहोशी की हालत में मिली। परिवार ने ठग के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई सरवन गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें