फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के खिलाफ चार्जशीट पेश की

Sun, 28 May 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
राजबाग थाने में तैनात एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस संगठन ने एंटी करप्शन कोर्ट कठुआ में चार्जशीट पेश कर दी है। वर्ष 2015 में उक्त एएसआई हटली चौकी में बतौर इनवेस्टिगेटिंग आफिसर तैनात था।
विज्ञापन


सतर्कता संगठन ने एफआई संख्या 11/2015 में जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं और सेक्शन 161 आरपीसी के तहत सतर्कता संगठन जम्मू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था।

संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और रंगे हाथों शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


मामले में विजिलेंस की जांच में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हुए हैं। सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को सिद्ध करने और राज्य सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल करने के बाद सतर्कता संगठन ने 27 मई 2017 एंटी करप्शन कोर्ट कठुआ में चार्जशीट पेश कर दी गई है। मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें