फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर हो रही गोलाबारी के चलते कच्ची नींद सो रहे हैं सीमावर्ती लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बालाकोट में आतंकी शिविरों पर भारतीय वायु सेना की कार्यवाही से बौखलाया पाकिस्तान जिस तरह से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, उसके चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के लोग भी चैन से नहीं सो पा रहे।
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में आईबी से छह किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहे। हालात सामान्य होते दिख रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा करना आसान नहीं। सीमावर्ती लोग दिन में सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन रात को अभी थी कच्ची नींद सो रहे हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि पाकिस्तान बिना कुछ सोचे समझे कभी भी सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी कर सकता है। आज भी गांवों में बख्तरबंद गाड़ियां लगातार घूमती रहीं और प्रशासनिक अधिकारियों की भी विभिन्न गांवों में आवाजाही होती रही। मंगलवार को बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने लोगों से बैठक कर उनका हौसला बढ़ाया था। इसका असर कुछ हद तक लोगों में देखने को भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें