फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया टिपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के कालीबड़ी इलाके के एक पेट्रोल पंप पर खड़ा किया गया टिपर रविवार रात को चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया कि रविवार देर रात दो बजे के करीब एक कार में आए दो से तीन लोगों ने पूरी वारदात को 20 मिनट के अंदर अंजाम दे डाला। जानकारी मिली है कि रात करीब ढाई से तीन बजे के आसपास वाहन लखनपुर टोल प्लाजा से पंजाब की ओर ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात को कालीबड़ी इलाके के पेट्रोल पंप पर टिपर को खड़ा कर ड्राइवर घर चला गया, जो सुबह देखने पर वहां नहीं था। वाहन मालिक प्रेमनाथ ने बताया कि वह एम्स में निर्माण सामग्री की सप्लाई देने का काम करते हैं। रात आठ बजे के लगभग स्टोन क्रशर से सामग्री भरकर टिपर को पेट्रोल पंप परिसर में लगाया था। सुबह ड्राइवर ने जानकारी दी कि वाहन मौके पर नहीं है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि टिपर चोरी हो चुका है। जिले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह सक्रिय है। एक सप्ताह पहले भी अतंरराज्यीय चोर गिराने ने हीरानगर में एक सुनार की दुकान पर पिस्तौल और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कठुआ थाने के प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि पुलिस टीमें पंजाब और कठुआ के इलाकों में जांच में जुटी हुई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें