बिलावर। टिल्ला गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
घायल हुए बिशन दास (45) के परिजनों के मुताबिक वह घर पर अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था, कि अचानक गोली चल गई। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति फिलहाल अचेत अवस्था में है। होश आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।