नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत लखनपुर पुलिस ने 5.30 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव आनंद निवासी वार्ड 7 लखनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार नाके पर चेकिंग के दौरान शक के आधार पर शिव आनंद को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।