फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नु इलेवन ठाकुरपुरा ने छन्न दित्याल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र की पंचायत चंदवा के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रही दलजीत जसरोटिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई मैच खेले गए। पहला मैच कन्नु इलेवन ठाकुरपुरा और छन्न दित्याल की टीम के दरमियान खेला गया। इसमें कन्नु इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 218 रन का लक्ष्य स्थापित किया।
विज्ञापन

छन्न दित्याल की टीम मात्र 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच डवेन डेविल्स और छन्न अरोड़ियां के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविल्स ने 174 रन बनाए। जबकि छन्न अरोड़ियां की टीम मात्र 124 रन ही बना पाई। एक हादसे में अपनी जान गवा चुके चंदवा के दलजीत जसरोटिया की याद में हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। रविवार को इसका उद्घाटन डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न इलाकों से टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें