बिलावर। उपमंडल के रामकोट तहसील के ठेंठू गांव में सोमवार को तारकोल बिछाने का काम शुरू हुआ। काम का शुभारंभ जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरू बाला और मांडली की बीडीसी सदस्य रीता देवी ने संयुक्त रूप से किया।
जिला विकास परिषद की सदस्य ने बताया कि ठेंठू से नखनाल वाया मोहल्ला लोहारका को जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 28 लाख 34 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कहा कि डेढ़ किमी सड़क पर तारकोल बिछाने का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पंच रजनी देवी, लंबरदार मुकेश कुमार, सुदेश कुमार, रतन त्रिपाठी, चंचल आदि रहे।