फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामाई के जागरण में झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कंडी क्षेत्र के गांव मेरथ में महामाई का वार्षिक जागरण हुआ। जय मां वैष्णो कमेटी की ओर से आयोजित जागरण में नगरी ब्लॉक के जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा मौजूद रहे। जागरण के दौरान मौजूद भक्तों ने रातभर माता रानी के जयकारे लगाए और जमकर नाचे व झूमे। वहीं रंग बिरंगी रोशनी के कारण माता रानी का दरबार आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन

जागरण का शुभारंभ प्रसिद्ध कलाकार राज हंस ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने भेंटों को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस दौरान झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने भी मां दुर्गा, शिव-पार्वती के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर संदीप मजोत्रा ने गांव के लोगों की ओर से कराए जाने वाले आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान आयोजन कमेटी के सदस्यों ने जिला विकास परिषद के सदस्य को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें