फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने तारकोल डालने का काम कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छपाकि पंचायत में सोमवार को मढ़ीन से डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार ने विभिन्न सड़कों पर 10 लाख की लागत से तारकोल डालने का काम शुरू कराया। स्थानीय सरपंच मदनलाल शर्मा ने बताया कि डीडीसी सदस्य के सहयोग से तारकोल डालने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले से होती हुई सड़क श्मशान घाट तक जाएगी।
विज्ञापन

लधवाल गांव को जाने वाली सड़क पर भी तारकोल डालने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने डीडीसी सदस्य से मांग की कि पानी की समस्या के समाधान के लिए डीप हैंडपंप की व्यवस्था की जाए। डीडीसी सदस्य ने कहा कि एक हैंडपंप इस मोहल्ले के लिए मंजूर हो चुका है, जिसे जल्द लगा दिया जाएगा। इस मौके पर पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, सरपंच मोहन सिंह, पंच बिट्टू वर्मा, सरपंच बांटू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें