फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन की कार्रवाई में वसूला 10 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
बिना मास्क घूम रहे दोपहीया वाहन चालक को कठुआ रोकता पुलिसकर्मी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी है। इस दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित टीम ने शहर के शहीदी चौक, कॉलेज रोड, मुखर्जी चौक, मुख्य बाजार, जराई चौक और कई अन्य स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें टीम ने नियमों का जानबूझकर उल्लंघन करने वालों के चालान किए। वहीं, आम लोगों से कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों को मास्क भी वितरित किए। इसी तरह नगरी कस्बे में भी राजस्व विभाग की गठित टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
वीरवार को हुई कार्रवाई के संबंध में तहसीलदार गौरव शर्मा ने बताया कि अभी प्रशासन का लक्ष्य केवल लोगों को जागरूक करना है। लिहाजा टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं कि उन्हें लोगों का चालान न करना पड़े। दूसरे दिन ज्यादातर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि, कुछ लोगों से करीब 10 हजार जुर्माना भी वसूला गया है। अगर लोग खुद से कोविड नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो कार्रवाई को और कड़ी करना मजबूरी हो जाएगी।

कठुआ में मास्क न लगाने वालों के चालान करती राजस्व विभाग की टीम, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें