फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिवस

विज्ञापन
मायावती के जन्मदिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं का मुंहमीठा कराते जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्र? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बसपा सुप्रीमों मायावती के 66वें जन्मदिवस पर बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष रमण कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दलितों और पिछड़ों का रहनुमा बताते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की और एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने कार्यकर्ताओें से एकजुट रहकर आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन





शहर के कालीबड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने बसपा कार्यकर्ता के समक्ष मायावती के राजनैतिक सफर को रखते हुए उनके उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया। साथ ही दलितों को इंसाफ देने के लिए काम किया। वहीं इस मौके पर पार्टी की युवा विंग के जिला प्रभारी सुनील मजोत्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को मायावती के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिले में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए मेहनत करें। जम्मू कश्मीर में अब तक शासन करने वाली पार्टियों के बाद बड़े- बड़े सपने दिखाने वाली भाजपा की ओर से लोगों को छला जा रहा है। जिसे बड़े क्रांतिकारी परिवर्तन के माध्यम से ही बदला जा सकता है। लिहाजा कार्यकर्ता सक्रिय हो। इस मौके पर ताराचंद, राज कुमार, बाबूराम, लियाकत अली, रोशनदीन, विजय कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें