फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा, भूमि की निशानदेही के बिना तारबंदी के आगे नहीं करेंगे खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे बोबिया गांव में बुधवार को ब्लॉक दिवस के तहत जिला उपायुक्त राहुल यादव ने सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तारबंदी के आगे की जमीन पर खेती के मुद्दे को किसानों ने प्रमुखता से उठाया। कहा कि जब तक प्रशासन यहां खेती लायक सही व्यवस्था नहीं करता, तब तक तारबंदी के आगे खेती नहीं करेंगे।
स्थानीय सरपंच भारत भूषण ने कहा कि प्रशासन बार-बार किसानों को तारबंदी के आगे खेती करने को कह रहा है। किसानों को प्रेरित करने के लिए पिछले साल प्रशासन की ओर से तारबंदी के आगे फसल बोई गई थी। बीएसएफ के सहयोग से बख्तरबंद ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

कटाई के समय बख्तरबंद गाड़ियों में प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचाया गया। अगर यहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं है, तो इस तरह के सुरक्षा के इंतजाम क्यों किए गए? फसल लायक जमीन तैयार करने के लिए क्यों सामान्य ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करने की बजाय बख्तरबंद ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया?
उन्होंने कहा कि किसान तारबंदी के आगे बिना किसी सुरक्षा के खेती नहीं कर सकते हैं। जब तक सीमा सुरक्षा बल का सहयोग नहीं मिलेगा, जमीनों की निशानदेही नहीं होगी तब तक यहां काम करना संभव नहीं है। इसी दौरान कुछ किसानों ने तारबंदी के आगे की भूमि जो पिछले कई वर्षों से बंजर पड़ी है, उसके मुआवजे की मांग भी की। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली पानी, सड़क की समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।
अपने खेतों को आबाद करने का बनाएं मन : उपायुक्त
तारबंदी के आगे खेती के मुद्दे पर जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि किसान तारबंदी के आगे अपने खेतों को आबाद करने का मन बनाएं। उन्हें प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए बीएसएफ के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इसके अलावा यहां खेती करने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही हल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें