फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के जीवन पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निधि कोतवाल के संरक्षण में संघर्ष और शांति शीर्षक पर एक संगोष्ठी रखी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी का आयोजन जम्मू कश्मीर एनसीसी कैडेट की चौथी बटालियन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान डॉ. गौतम सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, प्राचार्या ने विद्यार्थियों को शांति और अहिंसा का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. संजीव गुप्ता, डॉ. आरके मन्हास, केहर सिंह, पपिंदर भगत, शिव कुमार, प्रो. ब्रह्मदत्त, संदीप शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें