फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों में महाकाली मंदिर के पास नहीं लगेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। नवरात्रों में जसरोटा के काली माता मंदिर परिसर और उसके आसपास दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपायुक्त राहुल के साथ बैठक के बाद मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उपायुक्त से नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए बनाए नियमों को बनाए रखने का दायित्व सौंपा है। इसलिए, कमेटी के सभी सदस्यों ने विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है कि मंदिर परिसर में और उसके आसपास बाहर से आकर जो लोग दुकानें लगाते हैं, वे इस बार नहीं लगेंगी।
श्रद्धालु कभी भी माता के दरबार में आकर माथा टेक सकते हैं। लेकिन, पहले की तरह इस बार उनके लिए किसी बड़े लंगर की व्यवस्था भी नहीं होगी। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि नवरात्रों में मंदिर आने पर नियमों का पालन करना न भूलें। मास्क और दो गज की दूरी का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें