फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकालकर की स्वस्थ रहने की अपील

विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रैली निकालते मिडिल स्कूल चक रिज्जू के विद्यार्थी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को कोटपुन्नू में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्थानीय सरपंच विनय शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोटपुन्नू से शुरू हुई रैली दोलियां जटा और चक श्यामा से होते हुए मिडिल स्कूल सलालपुर में समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों ने लोगों से स्वस्थ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होंगे तो हर परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करें। युवा व्यायाम के साथ खेलों की ओर ध्यान दें।
मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ इंसान ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए योग और व्यायाम करें। पूरी तरह स्वस्थ होने पर कोरोना महामारी से भी निपट सकते हैं। इस मौके पर नायब सरपंच नरेश कुमार, पंच कालिदास, पंच कुलदीप वर्मा, पंच राम लाल, पंच रतन लाल, राहुल नांगला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें