कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के पाक्षिक कार्यक्रम के तहत कवि दरबार का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई के आयोजित इस कार्यक्रम में बाहर से आए कवियों के अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर देशभक्ति की कविताएं पढ़ कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. ऋतु कुमार शर्मा के औपचारिक स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरक संबोधन से प्रतिभागियों में राष्ट्र की अखंडता के लिए काम करने के लिए उत्साह भरा। कवि दरबार में दस से अधिक लोगों ने प्रतिभागियों के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने चयनित देशभक्ति विषय पर अपनी कविता का पाठ किया।
कार्यक्रम में कवि विजय शर्मा और टी.आर. सुंबड़िया ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर अपनी कविताओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक नमन डोगरा ने किया। इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो, नेहा बंदराल भी मौजूद रहीं।