फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1650 किलोग्राम लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीमों ने 1650 किलोग्राम लाहन बरामद की। अवैध रूप से शराब बनाने के लिए स्थापित की गई भट्ठी को तोड़ दिया। साथ ही टीम ने शराब का निर्माण करने के लिए रखी लाहन को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज ने अपर सक्ता चक, घाटी व आसपास के इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने इन इलाकों के निर्जन स्थानों पर छानबीन की, जहां कई स्थानों पर शराब का निर्माण करने के लिए लाहन छिपाई गई थी। उसे टीम ने वहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। लिहाजा विभाग ऐसे शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें