फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचें और खेल की तरफ बढ़े युवा

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री खिलाड़ियों को सौंपती स्पोर्ट्स काउंसिंल क? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल ने पहल शुरू कर दी है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह व खेल प्रेमियों की उपस्थिति में नया खेल का सामान स्टेडियम को सौंपा। इस मौके पर नुजहत गुल ने कहा कि युवा नशे से बचें और खेल की तरफ बढ़े। इससे युवाओं को स्वास्थ्य ठीक रहेगा और देश को अच्छे खिलाड़ी भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि काउंसिल की सभी गतिविधियां बिना खिलाड़ियों के अधूरी है। काउंसिल के कोच इन दिनों ‘माई यूथ माई प्राइड’ का कार्यक्रम चला रहे हैं। जिसमें करीब पांच युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जो हमारी आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ सकता है। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस प्रक्रिया को जम्मू कश्मीर के हर जिले में चलाया जाना है। आज इसे कठुआ से शुरू किया जा रहा है। उम्मीद है कि बच्चे इस सुविधा का लाभ लेकर नशे जैसी बुराईयों से बचते हुए एक बेहतर खिलाड़ी और बेहतर नागरिक बनेंगे। वहीं इस मौके पर महान सिंह ने अपने संबोधन में स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से कठुआ के खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में सहायता मिलेगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक सतपाल सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को कबड्डी मैट, जूडो मैट, स्कीपिंग रोप, हैंडबॉल पोल, हॉकी गोल पोस्ट के साथ शीन पैड के अलावा हॉकी बॉल, क्रिकेट बॉल, हैमर, फुटबाल और शॉटपुट की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी धर्मवीर सिंह जसरोटिया, जम्मू कश्मीर हॉकी के प्रधान राजीव शर्मा, दिव्या खुल्लर, लवली शर्मा व विभिन्न खेलों के कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें