फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई 29 भेंड़ बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मल्हार पुलिस द्वारा भेंड़ों की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गत 2 सितंबर से मल्हार थाना क्षेत्र के जमादू ढोक इलाके में चोरी हुई 29 भेड़ों को बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान ओंकार चंद (24) निवासी बदनोता और नरेश कुमार (23) निवासी डुग्गन के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस अगली कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमादू ढोक निवासी अब्दुल रशीद पुत्र फजलदीन और सूरज पुत्र भगत अपनी भेड़ों को चरा रहे थे। इस दौरान वह अपनी भेड़ों का चरता हुआ छोड़कर वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर खाना खाने के लिए आए हुए थे। खाना खाने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी भेड़ें गायब थीं। पहले तो उन्होंने अपनी भेड़ों को खुद से तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन, जब उनके सभी प्रयास विफल हुए तो उन्होंने 4 सितंबर को मल्हार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आसपास के सभी थानों को अलर्ट किया, और सक्रियता से जांच के बाद चोरी हुई सभी भेड़ों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें