फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही शहर में सजने लगी श्री गणेश प्रतिमाओं की दुकानें

विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को सुसज्जित करता कारीगर, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गणेश पूजा नजदीक आते ही शहर में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

शहर के कॉलेज रोड पर भगवान श्रीगणेश की कई तरह की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। लोग 10 सितंबर को होने वाली गणेश चतुर्थी के लिए लोग प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच बीते वर्ष की तुलना में इस बार दुकानदारों और खरीदारों की संख्या ज्यादा दिख रही है। दुकानदारों ने भी भगवान श्रीगणेश की छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं को दुकानों पर सजा दिया है।
अंबाला से बिक्री के लिए गणेश प्रतिमाएं लेकर यहां पहुंचे राजू भाटी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कठुआ में भगवान की मूर्तियां बेचने के लिए आते रहे हैं। पहले तो काफी कम लोग ही इस मूर्तियों को खरीदते थे लेकिन साल दर साल उनके पास मूर्तियां लेने के लिए आने वालों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। इसी को देखते हुए इस बार वह करीब दो लाख की मूर्तियां लेकर आए हैं। जिसमें डेढ़ सौ से लेकर पच्चीस सौ की कीमत वाली मूर्तियां शामिल हैा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पर्व से पहले बिक जाएंगी मूर्तियां
दुकानदार राजू का कहना है कि अभी इस मूर्तियों की स्थापना में पांच दिन का समय शेष बचा हुआ है और उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के रुझान से लग रहा है कि सभी मूर्तियां इससे पहले ही बिक जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें