फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में युवाओं ने उत्साह से लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के परनाला गांव में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र बिलावर ब्लाक के स्वयंसेवक अमन वर्मा की देखरेख में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में गांव के कई युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जो कृष्णा पब्लिक स्कूल से शुरू होकर परनाला गांव के मुख्य बाजार में संपन्न हो गई।
इस अवसर पर कहा कि आने वाले दिनों में भी नेहरू युवा केंद्र की ओर आजादी का अमृत कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोगों सहित कई युवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें