फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके फैशन क्रिकेट टीम महानपुर विजयी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। जगदंबे क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार रात को मिनी खेल मैदान में हुई। इस दौरान एके फैशन क्रिकेट टीम महानपुर और चांदनी चौक क्रिकेट टीम महानपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें एके फैशन क्रिकेट टीम ने 62 रनों से मैच को जीता लिया।
विज्ञापन

रात की रोशनी में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के 15वें मैच का मुकाबला एके फैशन क्रिकेट टीम और चांदनी चौक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एके फैशन क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में चार विकेट खो कर 102 रन बनाए। संभव ने 41 और मनजीत ने 28 रन बनाए। चांदनी चौक क्रिकेट टीम के खिलाड़ी छोटू ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए दो विकटे लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चांदनी चौक क्रिकेट टीम केवल 40 रन ही बना पाई। एके फैशन क्रिकेट टीम की ओर से शानू ने 4 विकेट और साहिल ने दो विकेट हासिल की। मैन ऑफ द मैच संभव को दिया गया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता, प्रतियोगिता के संयोजक अजय कोहली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें