फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : जिले में भक्तों के पंजीकरण का आंकड़ा सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अमरनाथ यात्रा में देशभर से आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लखनपुर से ही व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिले में 31 हाल्टिंग केंद्र बनाए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर भक्तों को ठहराया जाएगा। इस बार पांच हजार भक्तों को ठहराने की व्यवस्था की गई है, जो पूर्व के इंतजामों से अधिक है। मंगलवार को जिले में पंजीकरण का आंकड़ा भी सौ को पार कर गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। हाईवे पर कठुआ जिले की हद में आने वाले पेट्रोल पंपों से लेकर ढाबे और लंगर स्थल सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। जिले में आठ लंगरों की व्यवस्था पूर्व की ही तरह की जा रही है, जिसमें से अबतक तीन लंगर कमेटियों को अनुमति जारी कर दी गई है। हाईवे पर लखनपुर में इसी सप्ताह गड्ढे और तारकोल बिछाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
मंगलवार को डीसी कठुआ राहुल पांडेय ने यात्रा को लेकर किए जा रहे इंतजामों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कठुआ जिले में तैयार किए जा रहे हाल्टिंग केंद्रों पर बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी ने राजकीय डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज के अलावा शहीद भगत सिंह यादगार हॉल कठुआ और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी की निगरानी रखने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को बिजली, पानी आदि सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उधर, जिले में बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह बढ़ रहा है। पंजीकरण की रफ्तार भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें