फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बंदर फसलें उजाड़ रहे तो मसालों की खेती करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि विभाग ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम करवाए। इसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मधुमक्खी पालन, मशरूम और मसालों की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि जिन इलाकों में बंदरों की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है, वहां मसालों की खेती किसानों के लिए अच्छा जरिया बन सकती है, क्योंकि हल्दी सहित अन्य मसालों वाली फसलों को बंदर कम नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन बरोटा में भी किया गया।
पंद्राड़ में कार्यक्रम के दौरान विशेष तौर पर पहुंचे एडीओ मनोहर लाल शर्मा ने किसानों को केसीसी और प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थी की ईकेवाईसी को लिंक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने के लिए कहा। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी नाम से शुरू किया गया यह कार्यक्रम एक मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें