फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के समाधान के लिए एडीसी से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के समाधान के लिए एडीसी से मिलने पहुंचे लोहाई मल्हार क्षेत्र वासी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार क्षेत्र के लोगों का शिष्टमंडल कई मांगों को लेकर एडीसी संदेश कुमार शर्मा से उनके कार्यालय में मिले। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जावेद अख्तर के नेतृत्व में शिष्टमंडल में आए लोगों ने अधिकारी को अवगत कराया कि बीडिओ लोहाई मल्हार का कार्यालय, जेडीओ कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय बिलावर उपमंडल मुख्यालय से चलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मल्हार इलाका बहुत बड़ा है, जिससे इलाके के लोगों को इन विभागों के संबंधित कामकाज निपटाने के लिए बिलावर आना पड़ता है। उन्होंने अधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द बिलावर में चलने वाले कार्यालयों को लोहाई मल्हार में चलाया जाए। शिष्टमंडल में आए लोगों ने दूरदराज के इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। उन्होंने अधिकारी से मांग की कि दूरदराज क्षेत्र के जो इलाके आज तक सड़क संपर्क से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्हें लाखों को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ा जाए। इस अवसर पर शिष्टमंडल में आए लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की समस्याएं के समाधान की मांग अधिकारी से की और अधिकार को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में मौजूद लोगों को अधिकारी ने आश्वासन दिया कि लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शिष्टमंडल में कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें