फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से आजाद कराई 26 कनाल भूमि

विज्ञापन
बसोहली में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाती राजस्व विभाग की टीम, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। राजस्व विभाग ने शनिवार को उपायुक्त के निर्देश पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। एडीसी की देखरेख में तहसीलदार अमन आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने रैहन इलाके की भूमि से करीब 26 कनाल तीन मरले भूमि को साफ कराया।
विज्ञापन

भूमि पर जो चारदीवारी की गई थी, उसे हटाया गया। जिन लोगों ने इस भूमि पर कब्जा किया था, उन्होंने विरोध भी किया। लेकिन, पुलिस बल और राजस्व टीम ने किसी की एक न सुनी, और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि कब्जेदारों को छह माह में तीन बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। 26 कनाल भूमि को उन्होंने अवैध रूप से कब्जा रखा था। यहां जो पक्का निर्माण किया गया है, उसे भी हटाया जाएगा। इसे खाली करने के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है। इसके बाद इस भूमि पर बनाए सभी निर्माण हटा दिए जाएंगे।
2012 से यह मामला लंबित पड़ा है। पंचायत के लोगों व प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायतें की थीं। भूमि पर दर्शन कुमार शर्मा और अन्य लोगों का कब्जा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए चारदीवारी और अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराई गई है। तहसीलदार ने लोगों से अपील की है कि सरकारी भूमि पर कब्जा न करें। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान, नायब तहसीलदार पूर्णचंद, आदि उपस्थित रहे। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें