फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से तीन गाड़ियों का हुआ नुकसान

विज्ञापन
चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र खजूरिया ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए, संवाद? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के नगरोटा गुजरू में वीरवार को बस की टक्कर से तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी प्रकार की कोई जान की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस जम्मू की ओर से बिलावर की तरफ जा रही थी। नगरोटा गुजरू पहुंचते ही वह एक महिंद्रा गाड़ी से टकरा गई। बस के टकराने के बाद महिंद्रा गाड़ी करीब 50 मीटर सड़क की ओर चली गई, जिससे वह एक स्विफ्ट डिजायर कार और स्विफ्ट से टकराई। गनीमत है कि इस दुर्घटना में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर इंस्पेक्टर चौकी प्रभारी राजेंद्र खजूरिया ने पहुंचकर मामले को सुलझाया, और नगरोटा गुजरू बाजार में किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजार के बीच वाहन खड़े न करें। वहीं, मेटाडोर वालों से अपील की गई कि केवल एक मेटाडोर एक समय पर ही बाजार में खड़ी करें, जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

रामकोट में हुई सड़क दुर्घटना में एक-दूसरे से भिड़े वाहन, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें