फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
कालीबड़ी सड़क दुर्घटना में मिनी बस के नीचे आए बाइक सवार को जीसीबी की मदद से सुरक्षित निकालते लोग। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनी बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कालीबड़ी के पास तेज गति से आ रही मिनी बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 33 वर्षीय तेग अली पुत्र सुरमू निवासी जगतपुर कठुआ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य 32 वर्षीय बशीर पुत्र लाल हुसैन निवासी गोड़ी चक लखनपुर बाइक के साथ मिनी बस के नीचे जा फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मिनी बस को ऊंचा उठाया और फिर लोगों की सहायता से बस में फंसे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें