अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कठुआ इकाई द्वारा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 1180 विद्यार्थियोें ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत डिग्री कालेज के उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर पीके राव ने किया। परिषद के प्रदेश सहमंत्री राहुल देव ने बताया कि सुनील पाधा की याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र डिग्री कालेज में बना था।
यहां 875 विद्यार्थी ने परीक्षा दी। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ और मनु शिक्षा केंद्र राजबाग में भी परीक्षा केंद्र था। विद्यार्थियों में खूब उत्साह दिख रहा था। परीक्षा प्रमुख अक्षय भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को हर प्रकार की परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1500, दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस मौके पर सह प्रमुख अमित सूदन, नवीन जसरोटिया, नीतिश खजूरिया आदि उपस्थित रहे।