शहर की संकरी गलियों से अब रिक्शा के जरिए कचरा उठाया जाएगा। नगर निगम ने फिलहाल डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 28 रिक्शा को तैनात किया है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हॉल में इनका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि इससे पहले भी छोटी गलियों से रेहड़ी और ऑटो से कचरा उठाया जाता है, लेकिन इन रिक्शा की मदद से संकरी गलियों से कचरा उठाने में आसानी होगा। डोर-टू-डोर 100 फीसदी कचरा उठाने के उद्देश्य से इन रिक्शा को लाया गया है, ताकि कचरा उठाकर डंपिंग साइट तक पहुंचाया जा सके। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर घर से कचरा उठना जरूरी है।
पुराने शहर में बहुत सी ऐसी गलियां हैं, जो संकरी हैं और इन तक ऑटो नहीं पहुंच पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए रिक्शा लाए गए हैं, ताकि संकरी गली से कचरा उठ सके। मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि नगर निगम के सफाई कर्मियों को कचरा सौंपे। अगर कचरा ऐसे ही गलियों में फेंक दिया जाएगा तो इसे उठाने में परेशानी होगी।