फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घर में कुत्ता रखना है तो कराना होगा पंजीकरण, नगर निगम ने दिया एक माह का समय

Thu, 02 Sep 2021 10:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नगर निगम ने एक माह का दिया समय, इसके बाद होगी कार्रवाई। पंजीकरण से पहले कुत्ते को वैक्सीन लगवानी भी अनिवार्य।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों को अब घर में कुत्ता रखना है तो इसके लिए नगर निगम के पास पंजीकरण कराना होगा। इसको हर साल रिन्यू भी करवाना होगा। पंजीकरण से पहले कुत्ते को वैक्सीन लगवानी भी अनिवार्य की गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पंजीकरण करवाया जा सकता है। नगर निगम ने इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी की है। इसमें एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निगम के पास अब तक 500 पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है, जबकि शहर में पालतू कुत्तों की संख्या हजारों में है। जिन लोगों ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया है, वे भी इसे रिन्यू कराने के लिए नहीं पहुंचे। इस साल सिर्फ 100 लोग ही पंजीकरण रिन्यू कराने के लिए नगर निगम के पास पहुंचे है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक महीने बाद भी नहीं मिला रणजीत सागर झील में लापता दूसरे पायलट का सुराग
विज्ञापन


500 रुपये में हो रहा पंजीकरण, 300 में होगा रिन्यू
पंजीकरण कराने का शुल्क 500 रुपये है और रिन्यू कराने का 300 रुपये सालाना रखा गया है। पंजीकरण कराने से पहले कुत्ते की वैक्सिनेशन का दस्तावेज भी दिखाना होगा, ताकि पता चल सके कि कुत्ते को वैक्सीन लगी है या नहीं।
विज्ञापन

- 500 कुत्ते पंजीकृत हैं नगर निगम के पास
- 100 का ही पंजीकरण इस सल रिन्यू कराया गया

शहर में रैबिज की रोकथाम के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। बहुत से लोग सुबह शाम अपने कुत्ते लेकर सड़कों पर आते-जाते हैं और कई बार ये लोगों को काट भी लेते हैं। इसे रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। - डॉ. सुशील शर्मा, वेटरनरी अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें