फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जनता की आवाज बनकर प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी पंचायत कांफ्रेंस

Thu, 02 Sep 2021 09:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में खनन माफिया के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। निर्माण सामग्री के दाम मनमाने तरीके से बढ़ाए गए हैं।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। यह बात वीरवार को जम्मू में संगठन के अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन में शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि संयुक्त रूप से पंचायत और शहरी निकायों के प्रतिनिधि मिलकर जन समस्याओं को करवा सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था से लोगों की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। विपक्षी दल अपनी भूमिका निभाने में नाकाम रहे हैं। शर्मा ने शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से संगठन में शामिल हों। आगामी दिनों में खनन माफिया के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। निर्माण सामग्री के दाम मनमाने तरीके से बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल जीवन मिशन के पहले चरण में काम जोरों पर, केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी   
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने गृह सचिव शालीन काबरा से मांग की कि तत्काल में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग को जन प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया करवाने की लंबित फाइलों को क्लीयर करने का निर्देश जारी करें। अधिवेशन में रामस्वरूप शर्मा, जितेंद्र सिंह, देसराज भगत, प्रवीण शर्मा, शमीम अख्तर, अनवर चौधरी, अमजद खान, फारूक अहमद, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें