फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam encounter: पाकिस्तानी आतंकी चाचा समेत दो का खात्मा, जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान भी जख्मी

Mon, 11 Apr 2022 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम के खुरबतपोरा इलाके में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन सुरक्षाबलों ने चलाया है। दरअसल इस इलाके में कई आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी एजेंसियों को लगी थी।
विज्ञापन
Kulgam encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सोमवार की शाम तीन घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का भरपूर मौका दिया

पुलिस ने बताया कि जिले के खुरबतपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का भरपूर मौका दिया।

दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली

लाउडस्पीकर से हथियार डालने की अपील की जाती रही, लेकिन वे नहीं माने। अंतत: जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकी कोड नाम चाचा तथा एक हाईब्रिड आतंकी था।

विज्ञापन


आईजी ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई अन्य आतंकी छिपा न हो। 

दो दिन, तीन पाकिस्तानी दहशतगर्द का काम तमाम

लगातार दूसरे दिन सोमवार को सुरक्षा बलों को पाकिस्तानी दहशतगर्द को मार गिराने में सफलता मिली है। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों मोहम्मद भाई उर्फ अबू कासिम उर्फ मीर शोएब उर्फ मुदस्सिर और अबू अरसलान उर्फ खालिद उर्फ आदिल को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। दोनों चार अप्रैल को मायसूमा में सीआरपीएफ पर हुए हमले में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें