फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने घाटी के पूर्व सैनिकों संग की बातचीत

Mon, 11 Apr 2022 05:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घाटी के पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत भी की। लेफ्टिनेंट जनरल ने पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्र के लिए की गई निस्वार्थ सेवा और निरंतर समर्थन के लिए सराहना की।
विज्ञापन
Lt Gen upendra Dwivedi talks with Ex servicemen - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी कश्मीर घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को सेना कमांडर ने जीओसी चिनार कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के साथ जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर श्रीनगर का दौरा किया। साथ ही उन्होंने घाटी के पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत भी की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान चिकित्सा शिविर, दंत चिकित्सा शिविर, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक काउंटर, रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय काउंटर, जेएके एलआई रिकॉर्ड, ईसीएचएस और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने स्टाल लगा कर पूर्व सैनिकों की परेशानियों की को दूर किया। वहीं, पूर्व सैनिकों ने पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को सेना कमांडर के सामने उजागर किया। सेना कमांडर ने ध्यानपूर्वक इन्हें सुना और हल करने का आश्वासन दिया।  

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्र के लिए की गई निस्वार्थ सेवा और निरंतर समर्थन के लिए सराहना की। उन्होंने शिक्षा, खेल, संस्कृति और कौशल के क्षेत्र में नागरिकों के साथ की जा रही विभिन्न गतिविधियों के लिए जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें