फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो घंटे में 100 एमएम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव, श्रीनगर से ज्यादा ठंडा रहा जम्मू जिला

Mon, 23 Aug 2021 12:11 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

23 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार।
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले में रविवार तड़के दो घंटे तक 100 मिलीमीटर बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। रविवार तड़के तीन से पांच बजे तक हुई झमाझम बारिश से जम्मू शहर से गुजरते नाले भी उफान पर रहे। तेज बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मानसून 2021 में यह दूसरा अवसर रहा जब जम्मू जिले में 100 एमएम या इससे ज्यादा बारिश हुई। 12 जुलाई को जम्मू जिले में 150 एमएम बारिश हुई थी।

विज्ञापन


झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से भी लोगों को काफी राहत मिली है। श्रीनगर की अपेक्षा जम्मू जिला ज्यादा ठंडा रहा। हालांकि शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव के साथ नानक नगर, कालिका कालोनी आदि क्षेत्रों में नालों में उफान से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। रक्षाबंधन के दिन तड़के ही बारिश दो घंटे के बाद बंद हो गई और बाद में मौसम साफ हो गया। इससे रक्षाबंधन के दिन पतंगबाजी करने वालों को सुहावने मौसम में पतंगबाजी करने का मौका मिला।

मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू जिले में 99.9 एमएम, कटड़ा में 12. 2, बनिहाल में 5.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कश्मीर के श्रीनगर जिले में दिन का अधिकतम तापमान 31. 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 26. 3 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 23. 8 डिग्री और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 26. 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 24 घंटों में कोरोना के 107 नए मामले, एक की मौत

नालियां अवरुद्ध होने से पानी के साथ सड़कों पर पहुंचा कचरा
शहर में रविवार सुबह हुई तेज बारिश से कॉलिका कालोनी का नाला उफान पर रहा। हालांकि क्रेटबाल लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश का पानी झुग्गियों में घुसा है, इससे लोगों का सामान भी खराब हुआ है। बारिश थमने के बाद पार्षद शाम लाल बसन ने इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


शहर में कई जगहों पर पानी की निकासी न होने से नालिया अवरुद्ध होने से कचरा सड़कों में आ गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण सफाई कर्मी न पहुंचने से कचरा दिनभर सड़कों और नालियों किनारे बिखरा रहा। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई शहर के आईआईआईएम रोड के पास पानी रुका रहा।
तड़के तीन बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह आठ बजे बहाल हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें