प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं। जीएमसी जम्मू में एक मरीज की मौत हो गई है। कश्मीर संभाग में 62 व जम्मू संभाग में 45 नए मामले आए हैं। हालांकि 100 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या प्रदेश में 1165 रह गई है।
जम्मू जिले में 12, उधमपुर में एक, राजोरी में सात, डोडा में 10, कठुआ में एक, किश्तवाड़ में दस, पुंछ में तीन, रियासी में एक नया मामला आया है। कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर में 26, बारामुला में सात, बडगाम में 11, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में एक, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में तीन, गांदरबल में पांच, कुलगाम में तीन नए मामले आए हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश पुलिस के आरोपों पर वहीद पारा ने किया हाईकोर्ट का रुख
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कुल आंकड़ा 324202 पर पहुंच गया है। हालांकि 318635 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1165 है। कश्मीर संभाग में 721 और जम्मू संभाग में 444 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4402 पर पहुंच गया है।.