फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा-हीरानगर के बीच 120 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, ट्रैक तैयार

Sun, 06 Mar 2022 09:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

महाप्रबंधक श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जम्मूतवी-पठानकोट कैंट रेलखंड के वार्षिक निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने कठुआ से लेकर कटड़ा रेलवे स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया और स्टेशन पर यात्रियों को मुहैया करवाई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा-हीरानगर सेक्शन के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। इसके लिए ट्रैक तैयार किया गया है। रेलवे जल्द इस सेक्शन को शुरू करेगा, जिसके बाद ट्रेन अपनी पूरी गति के साथ चलेगी। शनिवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने इस सेक्शन का दौरा किया और निर्माण कार्य की जांच कर जल्द इसे शुरू करने के लिए कहा।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जम्मूतवी-पठानकोट कैंट रेलखंड के वार्षिक निरीक्षण के लिए शनिवार को महाप्रबंधक यहां पहुंचे थे। उन्होंने कठुआ से लेकर कटड़ा रेलवे स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया और स्टेशन पर यात्रियों को मुहैया करवाई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। जम्मू रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने 560 किलोवाट सोलर प्लांट को देखा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के भवनों और प्लेटफार्म पर प्लांट स्थापित कर दिया है, जिससे कार्यालयों में कामकाज हो रहा है। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर वेटिंग रूम, रिफ्रेशमेंट रूम, पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम, सर्कुलेटिंग एरिया और चाइल्ड हेल्प डेस्क का भी कामकाज जाना। चकरखवाल-उधमपुर सेक्शन के बीच लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का अवलोकन किया।

मनवाल स्टेशन पर भी किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि जीएम ने मनवाल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और स्टाफ के क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया। छन अरोरियां-कठुआ सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-18 तथा 24 की कार्यप्रणाली की जांच की और गेटमेनों को नकद पारितोषिक प्रदान किया। मौके पर फिरोजपुर मंडल की डीआरएम सीमा शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनल 77 की खुदाई काम पूरा

जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक पर कटड़ा-रियासी-बनिहाल सेक्शन पर बन रहे टनल टी-77 डी की खुदाई का काम पूरा हो गया है। रेलवे इंजीनियरों ने टनल के दोनों ओर खुदाई का काम पूरा कर लिया है। टनल की खुदाई का काम पूरा होने से रेलवे ने घाटी को रेल नेटर्वक से जोड़ने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से टनल के खुदाई का काम पूरा होने का वीडियो शेयर किया है। ब्यूरो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें