फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अलोरा में हथियार गिराने के मामले में लश्कर-ए-तैयबा का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 12 Oct 2021 03:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के फलामंडाल के गांव अलोरा में हथियार गिराने के मामले में लश्कर-ए-तैयबा का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार। इस मामले में शहर के कनाल रोड, भगवती नगर और रेडियो स्टेशन जम्मू की सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू में ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के फलामंडाल के गांव अलोरा में हथियार गिराने के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया ओवरग्राउंड वर्कर अनंतनाग के बेरीनाग का रहने वाला है। इस मामले में शहर के कनाल रोड, भगवती नगर और रेडियो स्टेशन जम्मू की सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने खंगाली जा रही है। साथ ही पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जब फलांमंडाल में सुआंजना के अलोरा गांव में हथियार गिराए गए तब आतंकी इन्हीं जगह में से कहीं पर मौजूद था। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है और उसने कबूल किया है कि वह हर जगह उसके आकाओं के संपर्क में था। वह यहां खेप लेने आया था। बता दें कि पुलिस ने एक एके-47, एक नाइट विजन डिवाइस, 3 पत्रिकाएं और गोला-बारूद, 2 अक्टूबर को जम्मू के फलियां मंडल में एक ड्रोन द्वारा गिराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें