फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एसीबी ने थाने में रिश्वत लेते पकड़ा हेड कांस्टेबल, आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

Fri, 17 Sep 2021 10:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आपराधिक मामले में जांच अधिकारी है बशीर अहमद। पुंछ जिले के सुरनकोट पुलिस थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई। एक मामले में नामजद तीन लोगों के खिलाफ सख्त केस बनाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो ने सुरनकोट पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार यह पुलिस कर्मी एक आपराधिक मामले में आरोपियों पर सख्त केस बनाने की धमकी देकर उनसे रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और उसे आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि हेड कांस्टेबल बशीर अहमद सुरनकोट पुलिस थाने में तैनात है। शिकायतकर्ता के पिता, भाई और अंकल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

बशीर अहमद इस केस में जांच अधिकारी है, लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ सख्त केस तैयार करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी ने शिकायत मिलते ही जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को थाने में भेजकर रिश्वत के पैसे दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री: जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम, पुलिस शहीदों को किया याद
विज्ञापन


इसी दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि आठ हजार रुपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बशीर अहमद के घर की तलाशी ली गई। उसके खिलाफ प्रीवेंशन आफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें