फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री: जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम, पुलिस शहीदों को किया याद

Fri, 17 Sep 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और उनसे अतिरिक्त जोश और उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश में शांति लाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका को अहम बताया है। वह शुक्रवार को बांदीपोरा जिला पुलिस लाइन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन के जवानों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में आतंकवाद, नशीले पदार्थो की तस्करी जैसे विभिन्न मोर्चों पर सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियानों की सराहना करते हुए इन्हें अहम बताया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के कमांडेंट राकेश शर्मा ने जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किए गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस शहीदों को याद किया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल होने की तैयारी, जम्मू संभाग के आईजी भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने बांदीपोरा जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और उनसे अतिरिक्त जोश और उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें