फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिव्यांग फहराएंगे कारगिल में भारतीय ध्वज, दिल्ली से निकली जागरूकता राइड पहुंची कठुआ

Wed, 13 Oct 2021 03:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

देश के अलग-अलग स्थानों के 12 दिव्यांग रेट्रोफिटेड स्कूटी से करीब 25 सौ किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 10 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल से जागरूकता राइड शुरू होकर कारगिल होते हुए दिल्ली में 21 अक्तूबर 2021 को समाप्त होगी।
विज्ञापन
भारतीय झंडा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तिकरण के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली से कारगिल और वापस नई दिल्ली की 25सौ किलोमीटर की लंबी राइड पर निकले दिव्यांग युवाओं का दल सोमवार देर शाम कठुआ पहुंचा। इस दौरान राइडर्स के दल का अमृत एजूकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह राइड दल अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स की ओर से आयोजित राइड के संबंध में राइड प्रभारी अर्चना झा ने बताया कि  महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता राइड का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान देश के अलग-अलग स्थानों के 12 दिव्यांग रेट्रोफिटेड स्कूटी से करीब 25 सौ किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 10 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल से जागरूकता राइड शुरू होकर कारगिल होते हुए दिल्ली में 21 अक्तूबर 2021 को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए दिव्यांगों की ओर से कारगिल में भारतीय ध्वज फहराया जायेगा।

वहीं, राइड के संयोजक आमिर सिद्दीकी ने कहा कि ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स न केवल राइड के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य करती है बल्कि दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने में सहायता भी करती है। उन्होंने बताया कि ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स पिछले 5 सालों से सुगम्य जागरूकता राइड का आयोजन कर रही है और इस कार्य के लिए टीम को कई बड़े पुरस्कार मिल चुकें हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर अमृत एजूकेशन ट्रस्ट के निदेशक दलजीत सिंह ने राइड में शामिल दिव्यांगों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि शरीर के सभी अंगों के सामान्य रूप से काम करने के बावजूद हम अपनी परेशानियों का समाधान करने में अपने आप को कई बार सक्षम नही पाते है। वहीं राइड पर निकले इन दिव्यांगों में पांच तो 100 प्रतिशत दिव्यांग होने के बाद भी पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रेरणा दायक है। इस मौके पर नगर परिषद कठुआ के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, मास्टर अशोक कुमार, गोपाल सिंह परमार तरसेम लाल और लाल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें