फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वर्टिकल गार्डन से शहर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद, केंद्रीय मंत्री करेंगे जनता को समर्पित

Wed, 13 Oct 2021 01:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

गार्डन की विशेष तौर पर सजावट की गई है, जो शहरवासियों का मन मोह लेगी। 2020 में गार्डन का काम शुरू किया गया था। हालांकि कोविड पाबंदियों के कारण कामकाज बंद रहा।
विज्ञापन
वर्टिकल गार्डन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जम्मू का पहला वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार है। इसमें कई किस्मों के पौधे और आधुनिक फव्वारे लगाए गए हैं। गार्डन रंगबिरंगी रोशनी से डूबा रहेगा। डोगरा चौक से लेकर केसी मोड़ चौक तक इसका निर्माण किया गया है, जिससे शहर की खूबसूरती को चार चांद लगेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय शहरी एवं आवास विकास मंत्री हरदीप सिंह बुधवार शाम सात बजे इसका उद्घाटन करेंगे। गार्डन की विशेष तौर पर सजावट की गई है, जो शहरवासियों का मन मोह लेगी। 2020 में गार्डन का काम शुरू किया गया था। हालांकि कोविड पाबंदियों के कारण कामकाज बंद रहा। लेकिन अब इसका निर्माण कर दिया गया है।

गार्डन में कई किस्मों के पौधे लगाए गए हैं, जो प्रदूष्रण को नियंत्रित करने सहित शहर की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। गार्डन में रंगबिरंगी रोशनी वाले फव्वारे स्थापित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसको बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ के जंगलों में दो-तीन माह से मौजूद हैं आतंकी, डीआईजी बोले- जल्द ढेर होंगे दहशतगर्द
विज्ञापन


डोगरा चौक से केसी मोड़ चौक तक बने फ्लाईओवर के नीचे यह गार्डन तैयार किया गया है। यहां हमेशा गंदगी पसरी रहती थी। लेकिन अब इसी जगह पर गार्डन तैयार कर शहर की खूबसूरती बढ़ाने का प्रयास किया गया है। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने बताया कि गार्डन तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें