जम्मू और कटड़ा आने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी का असर यात्रियों की संख्या पर दिख रहा है। माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चालू माह के अंतिम सप्ताह में रेलवे ट्रैक का काम चलने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में कटौती हुई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों शनिवार व रविवार को यात्रा का आंकड़ा पंद्रह हजार के करीब पहुंच चुका था। लेकिन इस सप्ताह ट्रेनों का परिचालन कम होने के बाद सोमवार को आठ हजार के करीब ही श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। वहीं मंगलवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित पांच हजार भक्तों ने ही पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान किया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: साठ फीसदी बिजली चोरी, अवैध कनेक्शनों से राजस्व को घाटा
बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी
भवन से मिली जानकारी अनुसार, अर्द्धकुवारी से भवन तक बैटरी कार सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा लगातार जारी है। हेलिकाप्टर सेवा भी जारी है।