फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग: अब राजोरी में आईईडी बरामद, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Sat, 31 Jul 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर में खात्मे की कगार पर आतंकी संगठन अब जम्मू को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। बढ़ती आतंकी गतिविधियां इस ओर इशारा कर रही हैं। आतंकियों की साजिश के इसी क्रम में राजोरी में आईईडी बरामद हुई है।
विज्ञापन
आईईडी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शनिवार को जम्मू-राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों द्वारा महत्वपूर्ण रोडलिंक पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया। जिसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई। दस्ते ने इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। इस दौरान तीन घंटे के लिए यातायात रोका गया। वहीं इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को एक विशेष सूचना मिली थी कि राजोरी में हाईवे के किनारे दलोगरा इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। जिसके बाद यातायात तुरंत रोक दिया गया और एक अभियान शुरू किया गया। जिसके दौरान सुरक्षाबलों ने एक आईईडी का पता लगाया।

यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ जल प्रलय: मौत के मुंह से निकले इमरान की आपबीती- हमारे बुजुर्गों ने भी कभी नहीं देखी ऐसी तबाही    
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जल-प्रलय: कुपवाड़ा में आई बाढ़ से एक पुल क्षतिग्रस्त, किश्तवाड़ में बारिश ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन    

पाकिस्तान प्रायोजित 'हवाई आतंक' पर एक नजर....

पाकिस्तान की ओर से  ड्रोन की घुसपैठ से सुरक्षाबलों के साथ एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान की ओर से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए ड्रोन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सांबा में सीमावर्ती क्षेत्र के स्दोह गांव के सामने गुरुवार को पाकिस्तानी पोस्ट टंडार से ड्रोन को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई गई थी। यह सदोह दो किलोमीटर दूर है। पाकिस्तानी ड्रोन मावा गांव से होते हुए रीगाल व चलेयारी गांव से पाकिस्तानी पोस्ट भोपालपुर चला गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं स्दोह क्षेत्र में ड्रोन ने हथियार तो नहीं गिराए गए हों। क्षेत्र में एक नाला बहता है, वहीं कई गुज्जर परिवार भी रह रहे हैं। जिस समय सदोह में ड्रोन को देखा गया उसी समय घगवाल के नोनाथ व सांदी में भी  युवक विवेक, साहिल और दीपक ने ड्रोन की हरकत देखी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी।

सनद रहे कि इसी क्षेत्र में मई माह में ड्रोन ने हथियार गिराए थे। हथियार ले जाने वाले को गंगेयाल पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह नोनाथ नाले में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद तक चले अभियान में पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सैन्य क्षेत्र के साथ आईटीबीपी कैंपस में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

परगवाल में ग्रामीणों ने किया ड्रोन देखने का दावा

गांव भलवाल भारत में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने ड्रोन देखने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रात को कुछ देर के लिए चमकती रोशनी देखी। जो ड्रोन था। उन्होंने अपने कैमरे में उसे कैद किया। ड्रोन देखने की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। 

ग्रामीणों से ड्रोन के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि क्षेत्र में ऐसी कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उसके बावजूद हमने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध चीज मिलने पर तुरंत पुलिस स्टेशन से संपर्क करने के लिए कहा है। -ओम प्रकाश शर्मा, एसआई, चौकी इंचार्ज, परगवाल 
 
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र में देखा गया ड्रोन

बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र में गुरुवार देर रात को ड्रोन की हरकत देखी गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति ने देखा कि आसमान में कोई जगमगाती चीज उड़ रही है। कभी वह जल रही है और कभी बुझ रही है। बातचीत में यह मसला खुफिया एजेंसियों तक पहुंच गया। वहां से उन्होंने जब ड्रोन की हरकत पर नजर रखी तो देखते ही देखते ड्रोन विलुप्त हो गया।

देर रात को मिलिट्री द्वारा आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया, लेकिन सुबह होते ही सारी चीजें सामान्य और इसके अलावा कोई भी इनपुट मिलिट्री पुलिस या खुफिया एजेंटों को ड्रोन के बारे में नहीं मिल पाया है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा आसमान में कोई जगमगाती चीज देखी गई थी, जिसके बाद उसके ऊपर नजर रखी पर देखते ही देखते वह विलुप्त हो गया। हालांकि क्षेत्र में कोई भी ऐसा इनपुट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें