नेशनल कांफ्रेंस उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला ने लखीमपुर में हुई घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जहां कहीं भी मानवाधिकारों और गरिमा को रौंदा जाता है, वहां धारा 144 लागू करना भारत सरकार का पसंदीदा काम है। साथ ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय प्रवास के कार्यक्रम को पूरा कर नागपुर के लिए रवाना हो गए।
नेशनल कांफ्रेंस उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला ने लखीमपुर में हुई घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नया जम्मू और कश्मीर है। बता दें कि कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के काफिले के बीच रविवार को हिंसक टकराव हो गया। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जहां कहीं भी मानवाधिकारों और गरिमा को रौंदा जाता है, वहां धारा 144 लागू करना भारत सरकार का पसंदीदा काम है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही लोगों के साथ लोहे की मुट्ठी का इस्तेमाल करने में कोई झिझक नहीं दिखाती है, लेकिन चीनी सैनिकों का खुले हाथों से स्वागत करती है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय प्रवास के कार्यक्रम को पूरा कर नागपुर के लिए रवाना हो गए। प्रावास के दौरान एक मात्र सार्वजनिक कार्यक्रम और आंतरिक बैठकों के अलावा स्वयं सेवियों को संबोधन में भागवत ने जम्मू कश्मीर के लोगों के समक्ष साफ और स्पष्ट शब्दों में संघ का दृष्टिकोण रखा। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष नीट पीजी में ऑल इंडिया कोटा लागू न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार केंद्र से अनुरोध करेगी। नीट पीजी एमडी/एमएस उम्मीदवारों ने उप-राज्यपाल से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। उप-राज्यपाल ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि केंद्र से अनुरोध करेंगे, ताकि यहां के युवाओं को अगले वर्ष होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिले। उप-राज्यपाल से मिले उम्मीदवारों ने प्रदेश में ऑल इंडिया कोटा लागू नहीं करने की मांग की। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें.......
अनंतनाग के मट्टन स्थित भार्ग शिखा भगवती माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ व आगजनी की'घटना की कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने निंदा की। जम्मूमें कश्मीरी पंडित सभा ने घटना की निंदा करते हुए सरकार सेइरत के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस तरह कीघटना को सामाजिक व सामुदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें.......